
सिंदरी। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के मुकुन्दा हुचुकटाँड अंतर्गत रवानी टोला में स्थित 17,000 लीटर क्षमता वाली जर्जर पानी टंकी के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ होने लगा है। इस संबंध में माननीय विधायक चंद्रदेव महतो की अनुशंसा पर आज विधायक प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (प्रमंडल-2, धनबाद) के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार मंडल और कनिष्ठ अभियंता लखिराम मांझी से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक, हरेकृष्ण रवानी, गौर रवानी और प्रेमराज महतो सहित कई वरिष्ठ ग्रामीण शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने कार्यपालक अभियंता को माननीय विधायक चंद्रदेव महतो द्वारा लिखा गया आधिकारिक पत्र सौंपा। इस पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि मुकुन्दा पंचायत के हुचुकटाँड स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की यह जलमीनार बेहद जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। इस टंकी से रवानी टोला, बाउरी टोला और आसपास के बड़े क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। वर्तमान में इसकी स्थिति इतनी खराब है कि यह कभी भी गिर सकती है, जिससे क्षेत्र में जान-माल की भारी क्षति होने और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

मुलाकात के दौरान विधायक प्रतिनिधियों ने अधिकारियों से मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त जलमीनार की शीघ्र तकनीकी जांच कराने और इसके स्थान पर नए सिरे से पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराने का आग्रह किया, ताकि स्थानीय ग्रामीणों को सुरक्षित और निर्बाध रूप से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके और संभावित हादसे को रोका जा सके।
विभाग के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार मंडल ने पत्र पर संज्ञान लेते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जलमीनार की जल्द जांच कराई जाएगी और नियमानुसार पुनर्निर्माण की दिशा में त्वरित और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
