• Sun. Apr 19th, 2026

वार्ड पार्षद सुषमा तियु ने पेश की मिसाल: साफ-सफाई के साथ पेयजल संकट को किया दूर

admin's avatar

Byadmin

Apr 18, 2026
crescent ad

सरायकेला – सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में शनिवार को जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वार्ड पार्षद सुषमा तियु ने विशेष सक्रियता दिखाई। पार्षद ने न केवल क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया, बल्कि गर्मी के मौसम को देखते हुए बंद पड़े पेयजल स्रोतों को भी चालू कराया।

पार्षद सुषमा तियु ने शनिवार सुबह वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सरगीडीह स्थित सामुदायिक भवन और उसके आसपास की गंदगी को देखते हुए संबंधित सफाई कर्मियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके नेतृत्व में पूरे सामुदायिक भवन परिसर के सामने की गहन साफ-सफाई कराई गई। पार्षद ने सफाई कर्मियों को स्पष्ट किया कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भीषण गर्मी की शुरुआत होते ही ग्रामीणों को पानी की समस्या न हो, इसके लिए पार्षद ने युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य कराया। मनसा मंदिर के समीप पिछले कुछ समय से खराब पड़े जल मीनार को मिस्त्री बुलाकर ठीक कराया गया। इसके साथ ही, वार्ड के चोमका साई और सुंदरपुर मोहल्ले में खराब पड़े चापाकलों की भी मरम्मत कराई गई।

पेयजल मीनार और चापाकलों के दुरुस्त होने से अब चोमक साई, सुंदरपुर और सरगीडीह के ग्रामीणों को पेयजल के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने पार्षद के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सुषमा तियु हमेशा जनसमस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहती हैं। गर्मी के समय में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करना उनके लिए बहुत बड़ी राहत है।
इस मौके पर कई स्थानीय ग्रामीण बुलेट तियु, सागर कैवत, सुमति कैवत और सफाई विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *