• Sat. Apr 18th, 2026

चक्रधरपुर: महाप्रबंधक ने किया राउरकेला-झारसुगुड़ा स्टेशनों का निरीक्षण, अमृत भारत योजना के कार्यों में तेजी के निर्देश

admin's avatar

Byadmin

Apr 18, 2026
crescent ad

 

चक्रधरपुर, :दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने शनिवार को चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला एवं झारसुगुड़ा स्टेशनों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और कार्यों की गुणवत्ता व गति पर विशेष जोर दिया।

 

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक के साथ चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) तरुण हुरिया सहित रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

स्टेशन परिसर का लिया जायजा:

 

महाप्रबंधक ने दोनों स्टेशनों के परिसर का बारीकी से आकलन किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, फुट ओवर ब्रिज, टिकट काउंटर, यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। जीएम ने चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांची और अधिकारियों से टाइमलाइन पर अपडेट लिया।

 

विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण:..?

 

इसके अतिरिक्त, महाप्रबंधक ने राउरकेला–झारसुगुड़ा रेल खंड के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया। निरीक्षण स्पेशल ट्रेन से किया गया, जिसके माध्यम से ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग सिस्टम, ओएचई, कर्वेचर और समग्र परिचालन व्यवस्था का जायजा लिया गया।

 

समयबद्ध कार्य के निर्देश:

निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने संबंधित विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से पूरा किया जाए। कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यात्री सुविधाओं में सुधार और सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।

 

डीआरएम तरुण हुरिया ने बताया कि ये नियमित निरीक्षण रेलवे की सुरक्षा, क्षमता वृद्धि, यात्री सुविधाओं में सुधार तथा आधारभूत ढांचे के आधुनिकीकरण के उद्देश्य से किए जाते हैं। राउरकेला और झारसुगुड़ा दोनों ही महत्वपूर्ण स्टेशन हैं और यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री यात्रा करते हैं।

 

रेलवे का दावा है कि अमृत भारत योजना के तहत दोनों स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *