
धनबाद, राष्ट्रीय जनता दल का 30 वाँ स्थापना दिवस रविवार को धनबाद सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप यादव के नेतृत्व में हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं इकाइयों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय जनता दल की सामाजिक न्याय, समानता, धर्मनिरपेक्षता तथा संविधान की रक्षा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश के वरिष्ठ नेता तारकेश्वर यादव, जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनवरी खातून, प्रदेश युवा नेत्री गुलशन खातून, वरिष्ठ नेता विक्रम प्रसाद यादव, महिंदर यादव, विनोद पासवान, संजय यादव, बिशुन देव यादव, विवेकानंद यादव, प्रखंड अध्यक्ष, बबलू यादव, देवेंद्र यादव, सत्येंद्र शर्मा, हातिम अंसारी, बबलू सिंह, छात्र राजद जिलाध्यक्ष शहबाज खान, प्रिंस खान, मोहम्मद साहेब जान, जय प्रकाश यादव, वरिष्ठ नेता बैजनाथ यादव, एडवोकेट महेंद्र यादव, गणेश यादव, मनोज यादव सहित सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय, गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं तथा वंचित समाज की आवाज़ रहा है और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जनता के अधिकारों की रक्षा एवं उनके हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आम जनता के बीच पार्टी की नीतियों और विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने धनबाद जिले में राष्ट्रीय जनता दल के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकता, सामाजिक न्याय एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
