• Fri. Jul 24th, 2026

राजकमल में अखिल भारतीय वैदिक गणित कार्यशाला का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jul 24, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद) विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के तत्वावधान में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद झारखंड में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय वैदिक गणित कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

जिसमें देश के विभिन्न विद्या मंदिरों के छप्पन वैदिक गणित शिक्षकों ने भाग लिया। यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य सुमन कुमार मिश्रा ने दी। उद्घाटन सत्र 24 जुलाई दिन शुक्रवार को आयोजित हुआ जिसमें राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं विद्यालय के स्थानीय अधिकारियों के दीप प्रज्वलन,

पुष्पार्चन् एवं वंदना के साथ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। राम अरावकर ने गणित विषय का शिक्षण पद्धति कैसी होनी चाहिए साथ ही हमारा योगदान कैसा होना चाहिए इस विषय पर चर्चा की। देवेंद्र राव देशमुख ने विद्या भारती एवं वैदिक गणित के इतिहास पर प्रकाश डाला। विद्यालय समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान ने जीवन में गणित शिक्षण पर चर्चा की।

झारखंड प्रांत के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की यह कार्यशाला अखिल भारतीय गणित मेला के आयोजन की चर्चा के लिए की गई है ।कार्यक्रम में नवंबर 21 से 24 तक आयोजित गणित मेला पर विस्तार से चर्चा होगी। इस कार्यशाला में वैदिक गणित के अखिल भारतीय सहसंयोजक प्रसन्न कुमार साहू, प्रायोगिक गणित के ज्ञाता पुरुषोत्तम मिश्रा, पूर्व क्षेत्र वैदिक गणित सहसंयोजक प्रदीप कुमार साहू,

विद्या भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम अरावकर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम, वैदिक गणित के राष्ट्रीय संयोजक देवेंद्र राव देशमुख, विद्या विकास समिति झारखंड रांची के सचिव नकुल कुमार शर्मा,

धनबाद विभाग प्रमुख नीरज कुमार लाल, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर एवं बाल कल्याण समिति धनबाद जिला के अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार ,उप प्राचार्या लीला सिंह ,प्रभारी प्रतिमा चौबे ,कमल नयन , पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित, छंदा बनर्जी उपस्थित थीं। मंच संचालन रामचंद्र आर्य ने की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *