

झरिया से नयन मोदक का रिपोर्ट
आज दिनांक 25 अगस्त 2026 दिन मंगलवार को यशोमति श्री विद्या निकेतन लाल बाजार झरिया के प्रांगण में मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा के सौजन्य से एक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विद्यालय के सह सचिव श्रीमान विनोद शर्मा जी, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती गिताली सिन्हा जी

,उप प्राचार्या श्रीमती अपर्णा बनर्जी जी और विद्यालय के समस्त आचार्य/आचार्या उपस्थित थे।मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की तरफ से श्रीमती किरण शर्मा जी अध्यक्षा ,श्रीमान सन्नी अग्रवाल जी सचिव ,श्रीमान एस अग्रवाल जी कार्यक्रम के संयोजक भी उपस्थित थे ।

यशोमति के वर्ग k.g.1से तृतीय वर्ग के अधिकांश विद्यार्थियों ने कांवड़ यात्रा में भाग लिया, यह कांवड़ यात्रा यशोमति के प्रांगण से प्रारंभ होकर श्याम मंदिर झरिया में जलाभिषेक किया ।
वर्ग चतुर्थ से लेकर कक्षा 6 तक के विद्यार्थियों ने बहुत ही कुशलता पूर्वक राखी निर्माण किया वर्ग सप्तम से वर्ग अष्टम के विद्यार्थियों ने चूड़ी का सजावट कर अपने हस्तकला का प्रदर्शन किया। वर्ग नवम एवं दशम के विद्यार्थियों ने मेहंदी रचना का अनोखा सौंदर्य प्रस्तुत किया ।
इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रथम और द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा ।
अंत में विद्यालय प्राचार्या श्रीमती गिताली सिन्हा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन किया गया ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
