
सरायकेला : प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ छात्र आंदोलन तेज करने के लिए ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) का 8वां झारखंड राज्य छात्र सम्मेलन आगामी 19-20 दिसंबर को रांची में आयोजित किया जाएगा।
इसको लेकर सोमवार को AIDSO झारखंड प्रदेश काउंसिल की बैठक केंद्रीय काउंसिल के अध्यक्ष सौरभ घोष की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन में सरकारी स्कूलों को बंद करने पर रोक, रिक्त पदों पर शिक्षकों की बहाली, जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति और सार्वजनिक शिक्षा को बर्बाद करने वाली राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को रद्द करने समेत परीक्षाओं में धांधली और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

*प्रदेश सचिव सोहन महतो* ने कहा कि छात्र आंदोलन के दबाव में सरकार ने जो निर्णय लिया है, वह मामला अब कोर्ट में है। हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट और रांची हाईकोर्ट इस मामले में संवेदनशील भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा – “जो छात्र ईमानदारी और मेहनत से नौकरी पाए हैं, उनके साथ गलत न हो। किसी भी बेगुनाह की नौकरी न जाए, यह देखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार जल्द जांच पूरी कर ईमानदार छात्रों की नौकरी सुरक्षित रखे और भ्रष्टाचार से नौकरी पाए लोगों को बर्खास्त कर उन पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करे। बर्खास्तगी के बाद रिक्त पदों पर नए सिरे से बहाली निकालकर वर्षों से तैयारी कर रहे छात्रों को मौका दिया जाए।” बैठक में प्रदेश के सभी नेतृत्वकारी साथी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
