
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने की। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा दोनों समुदायों के धार्मिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान मोहर्रम पर्व के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूस, अखाड़ा एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि मोहर्रम पर्व हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है और यह भाईचारे, त्याग एवं कुर्बानी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि ताजिया जुलूस निकालने के लिए प्रशासन से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा तथा जुलूस पूर्व निर्धारित रूट से ही निकाला जाएगा। साथ ही किसी भी जुलूस में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्व के दौरान संवेदनशील चौक-चौराहों एवं प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भड़काऊ पोस्ट, अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे को सहयोग करने तथा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया। समिति सदस्यों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा कायम रखते हुए पर्व को सफल बनाया जाएगा। अंत में थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन का कार्य सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है, जबकि पर्व को सफल एवं शांतिपूर्ण बनाना समाज के सभी लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
