
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद जिले के नवीनगर में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले के विरोध में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई।

हाथों में मोमबत्तियां लिए लोग बसन बिगहा मोड़ से शांतिपूर्वक मार्च करते हुए नवीनगर बस स्टैंड चौक पहुंचे। इसके बाद कैंडल मार्च बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरा। इस दौरान लोगों ने घटना के विरोध में नारेबाजी करते हुए सरकार और प्रशासन से पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराने की मांग की।

बस स्टैंड चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मामले की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंच चुकी है और सरकार ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए बबली कुमार ने कहा कि समाज न्याय की अपेक्षा करता है तथा सच्चाई सामने लाने के लिए मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक लोगों का आंदोलन जारी रहेगा।
Jकैंडल मार्च में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आया। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश के साथ न्याय मिलने की उम्मीद भी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम में विमल कुमार बबली, अरविंद पांडेय, अनुज कुमार सिंह, सतीश कुमार, भीम कुमार सिंह, संजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पिंटू कुमार, संतोष पांडेय, मनीष पाठक समेत कई लोग मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
