
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। प्रखंड अंतर्गत नापो खुर्द पंचायत भवन में बुधवार को मजदूरों एवं ग्रामीणों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए प्रशासन से पहल करने की मांग की गई। बैठक में राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी साव ने हजारीबाग की ओर साइकिल से कोयला ले जाने वाले मजदूरों को सीआईएसएफ द्वारा कथित रूप से परेशान किए जाने का मामला उठाया। इस मुद्दे पर बैठक में विशेष रूप से चर्चा की गई।

भाजपा नेता अशोक साव ने मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन से समाधान की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों को इस तरह की परेशानी पहले भी होती रही है, लेकिन पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के कार्यकाल में मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए पहल की जाती थी। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान जनप्रतिनिधि द्वारा मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है।

ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष संजय साव ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर समाधान नहीं किया गया तो अवैध गतिविधियों पर भी रोक लगाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और मजदूरों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कुंज बिहारी साव ने सांसद और विधायक पर क्षेत्र की बिजली, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि इन बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों को गंभीरता से पहल करनी चाहिए।बैठक की अध्यक्षता डॉ. गणेश साव ने की, जबकि संचालन कुंज बिहारी साव ने किया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य गणेश साव, समाजसेवी संजय साव,गणेश प्रसाद गुप्ता, विकास कुमार साव, अरुण साव समेत सैकड़ो ग्रामीण एवं मजदूर उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
