• Wed. Aug 26th, 2026

सरायकेला : राशन डीलर बदलने की मांग को लेकर 450 ग्रामीणों का हंगामा, 20 की जगह 5 किलो चावल देने का आरोप

admin's avatar

Byadmin

Aug 26, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लेपाटाड़ पंचायत के झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली के प्रो०. विशु हेम्ब्रम, अ० स०1/2004 गाँव-पाटपुर, पं० लेपाटॉड़ के चारो वार्ड के

बहुल आदिवासी ग्रामीण महिलाएं पुरुष द्वारा राशन वितरण में कथित अनियमितता को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 400 से 450 महिला-पुरुष ग्रामीणों ने मुखिया प्रतिनिधि की मौजूदगी में राशन डीलर का जोरदार विरोध किया और उसे हटाकर नया डीलर नियुक्त करने की मांग की। चार से आठ माह की राशन ग्रामीणों को नहीं मिलने पर आज सैंकड़ों

ग्रामीण ने आंदोलन पर उतरे आगामी 6 नवंबर तक नहीं मिला तो महा महिम राज्य महोदय को लिखित आवेदन पत्र करने की मोन बना लिया ।साथ ही ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय को घेरने की वाते कहे।आदिवासी गांव ओर आदिवासी डीलर विशु हेंब्रम द्वारा महिलाएं के साथ अभद्र भाषाओं को प्रयोग करने पर भड़के ग्रामीण , पाटपुर मध्य विद्यालय परिसर में बैठक करने के प्रश्चात सभी ग्रामीण महिलाएं पुरुष हाथ में बैग झोला लेकर राशन लेने के लिए लंबी कतार बंद डीलर के दुकान पहुंचे जांच के दौरान 25 बोरे चावल एवं 6 बोरा गेहूं देखने को मिला ।कार्डधारी 200 के ऊपर कैसे होगा समाधान ।डीलर से कहा दस दिन के अंदर अगर आप सभी को उपभोक्ता को राशन वितरण नहीं मिला तो उग्र आंदोलन होगा ,दिया चेतावनी ।

 

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें हर महीने मिलने वाले 20 किलो अनाज की जगह 10 किलो या 5 किलो ही चावल दिया जाता है। एक दिन भी देर होने पर राशन देने से साफ मना कर दिया जाता है।

 

सबसे गंभीर आरोप यह है कि डीलर नेटवर्क इश्यू का बहाना बनाकर बाहर ही फिंगरप्रिंट ले लेता है, लेकिन अगले दिन राशन लेने पहुंचने पर रसीद फाड़ दी जाती है और राशन नहीं दिया जाता। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी शिकायतें लगातार मिल रही हैं। राशन डीलर विशु हेंब्रम को दारू मुर्गा खिलाने पर उसे तुरंतन राशन मुहैया करते हे।

 

मामले की जानकारी मिलने पर JLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उनके सामने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान डीलर ने भी अपनी गलती स्वीकार की।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर राशन व्यवस्था दुरुस्त करने और नया डीलर नियुक्त करने की मांग की है। विरोध कार्यक्रम में JLKM प्रखंड अध्यक्ष रूपेश बनर्जी, जिला उपाध्यक्ष गुरुपद महतो, केंद्रीय सदस्य फूलचंद महतो, अनूप महतो, राम कृष्णा महतो समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *