
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
पुटकी : धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 10 की कई महिलाओं ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन में अनियमितता एवं दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए पुटकी अंचल पदाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा है। महिलाओं ने संबंधित बीएलओ पर आवेदन सत्यापन में जानबूझकर देरी करने,एवं गलत व्यवहार करने तथा योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि वार्ड संख्या 10 की लाभुक महिलाओं ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन किया था, लेकिन अब तक कई आवेदनों का सत्यापन लंबित रखा गया है। महिलाओं का आरोप है कि कई बार अनुरोध करने के बावजूद सही तरीके से सहयोग नहीं किया गया तथा योजना का लाभ दिलाने में अनावश्यक बाधा उत्पन्न की जा रही है।

महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि सत्यापन के नाम पर अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही है। पैसा नहीं देने पर आवेदन लंबित रखने एवं योजना का लाभ नहीं देने की बात कही जा रही है। शिकायत पत्र में दर्जनों महिलाओं के हस्ताक्षर एवं मोबाइल नंबर भी संलग्न किए गए हैं।
महिलाओं ने अंचल पदाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, संबंधित बीएलओ पर उचित कार्रवाई करने तथा लंबित आवेदनों का शीघ्र सत्यापन कराने की मांग की है। साथ ही भविष्य में लाभुकों को परेशान नहीं करने हेतु स्पष्ट निर्देश जारी करने की भी मांग उठाई गई है। गौरतलब है कि झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन को लेकर कई जिलों में जांच और कार्रवाई की खबरें सामने आती रही हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
