• Wed. May 27th, 2026

Adityapur : खेतिहर भूमि को हड़पने-जबरन निर्माण कराने का आरोप

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 27, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। कुलुपटाँगा बस्ती, आदित्यपुर-02 में स्व पूर्णी सरदार के पुत्र राजू सरदार के परिवार की खेतिहर जमीन (खाता संख्या-40, 42, प्लॉट संख्या-695, 696 एवं 717, कुल रकवा-1.91 एकड़ तथा 25 डिसमिल) को अवैध रुप से हड़पने और जबरन घेराबन्दी कर बिल्डिंग का निर्माण कराने की बात सामने आयी है.
वहीं, विरोध करने पर धमकी देने और गाली-गलौज कर स्थल से भगाने की बात भी सामने आयी है. संबंधित जमीन वर्ष-1961-62 के सर्वे सेटलमेंट खतियान में राजू सरदार के दादा मोती सरदार के नाम से दर्ज है तथा उसका मालगुजारी रसीद भी कटा हुआ है.
इस संबंध में राजू सरदार ने आज राज्य के भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा तथा संपति की सुरक्षा हेतु उचित कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई. इस अवसर पर आदित्यपुर नगर झामुमो के अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान, जिला संगठन सचिव अमृत महतो, नगर उपाध्यक्ष लालबाबू सरदार, राजू सरदार आदि उपस्थित थे.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *