
सरायकेला : राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
*डीसी नितिश कुमार सिंह ने दिए निर्देश*

उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही खराब चापाकलों की मरम्मत एवं त्वरित जलापूर्ति के लिए संबंधित विभागों को कहा गया है।

पीएचईडी विभाग को निर्देश दिया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकलों को 48 घंटे के अंदर चालू किया जाए। नगर पंचायत एवं नगर निगम क्षेत्रों में टैंकर से पानी सप्लाई की व्यवस्था रखने को कहा गया है।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अत्यधिक गर्मी एवं लू से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बरतें।
*क्या करें:*
1. पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस, नींबू पानी, लस्सी पिएं।
2. हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और सिर ढककर निकलें।
3. दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में जाने से बचें।
4. स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी ने बताया कि सभी सीएचसी-पीएचसी में लू से बचाव के लिए जरूरी दवाएं और बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। 1077 हेल्पलाइन 24×7 सक्रिय है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
