
आदित्यपुर। गम्हरिया के लाल बिल्डिंग चौक के आसपास हाल ही में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान से प्रभावित फुटपाथ दुकानदारों के पुनर्वास की मांग को लेकर सोमवार को सरायकेला-खरसावां
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रखंड विकास पदाधिकारी की अनुपस्थिति में बड़ा बाबू तरुण ठाकुर को ज्ञापन दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रशासन द्वारा चलाया गया अतिक्रमण मुक्त अभियान यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा के दृष्टिकोण से जरूरी था, लेकिन इस कार्रवाई से कई गरीब फुटपाथ दुकानदारों की आजीविका प्रभावित हुई है।
ऐसे में प्रशासन को उनके पुनर्वास और रोजगार की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। जिला महासचिव राजू रजक के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि गम्हरिया बाजार स्थित पुराने भवन का पुनर्निर्माण कर उसे दो मंजिला बनाया जाए तथा वहां प्रभावित छोटे दुकानदारों को अस्थायी रूप से दुकान आवंटित की जाए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इससे दुकानदारों का रोजगार सुरक्षित रहेगा और बाजार क्षेत्र भी व्यवस्थित बनेगा।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से इस मामले में शीघ्र सकारात्मक पहल करने की मांग की। मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी के.पी. सोरेन, जिला उपाध्यक्ष खिरोद सरदार, मीडिया चेयरमैन सुमंत शर्मा, इंद्रकांत झा, गौरी शंकर, उर्मिला देवी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
