
धनबाद :सिंदरी में व्याप्त बिजली समस्या के निराकरण को लेकर बुधवार को सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जेबीभीएनएल के जीएम अशोक कुमार सिन्हा से वार्ता करने पहुंचा.तारा देवी ने जीएम को अवगत कराया कि विगत तीन दिनों से सिंदरी क्षेत्र में अंधकार छाया है।
उन्होंने जर्जर तार बदलने, लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने तथा निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति करने की मांग रखी। जीएम ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को गंभीरता से लेते हुए जवलंत समस्याओं का समाधान अगले एक सप्ताह के भीतर कर लेने का आश्वासन दिया साथ ही बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए एक माह का समय लिया है. और अभी वर्तमान के लिए डीवीसी व हर्ल के जी एम से वार्ता कर सहायता ली जा रहा है।

जेबीभीएनएल के जीएम ने बताया कि सिंदरी क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या के समाधान को प्राथमिकता में लेकर पूरा किया जाएगा। क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए हर्ल में बने नए सब स्टेशन को पावर ग्रिड से जोड़ने का काम चल रहा है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
