• Sun. Aug 16th, 2026

Saraikela : झारखंड के हितों की रक्षा के लिए एकजुट झामुमो : गणेश महाली

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 16, 2026
crescent ad
Saraikela : सरायकेला परिसदन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष डॉ. शुवेंदु महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में विधायक, सांसद, केंद्रीय सदस्य, जिला पदाधिकारी, वर्ग संगठन के जिला अध्यक्षों के अलावा नगर एवं प्रखंड अध्यक्ष-सचिव शामिल हुए।
बैठक में सिंहभूम सांसद जोबा माझी, ईचागढ़ विधायक
सविता महतो, खरसावां विधायक दशरथ गागराई तथा सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पर विस्तार से चर्चा की गई।
नेताओं ने झारखंड के खनिज एवं प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर चिंता व्यक्त की।बैठक को संबोधित करते हुए गणेश महाली ने कहा कि झारखंड के खनिज एवं प्राकृतिक संसाधन राज्य की अमूल्य संपदा हैं और इनके अधिकारों की रक्षा के लिए झामुमो हमेशा संघर्ष करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन झारखंड की पहचान, अस्मिता और जीवन का आधार हैं, जिनकी सुरक्षा और संरक्षण पार्टी की प्राथमिकता है।
बैठक में संशोधन विधेयक के विरोध में संगठनात्मक स्तर पर जनजागरण अभियान चलाने तथा झारखंड के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया गया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *