• Tue. Sep 1st, 2026

बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला आठवीं का छात्र लापता, परिजनों में चिंता

admin's avatar

Byadmin

Sep 1, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/ बोकारो थर्मल-

 

बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के अरमो नदीधार से 14 वर्षीय छात्र उमेश यादव के लापता होने का मामला सामने आया है। उमेश कार्मेल स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ता है। रविवार की शाम घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।

 

परिजनों के मुताबिक, उमेश रविवार को करीब चार बजे बाल कटवाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी समय बीत जाने के बावजूद जब वह वापस नहीं आया तो परिवार के सदस्यों ने पहले आसपास के इलाकों में उसकी खोज की। इसके बाद रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन छात्र के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

 

सोमवार को छात्र की मां सरिता देवी ने बोकारो थर्मल थाना में लिखित शिकायत देकर बेटे को खोजने की गुहार लगाई। बताया गया कि उमेश के पिता रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर हैं। बेटे के अचानक गायब होने से परिवार परेशान है। मां सरिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्र की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के संभावित स्थानों और अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 

परिवार ने लोगों से अपील की है कि उमेश यादव के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल बोकारो थर्मल थाना या परिजनों को इसकी सूचना दें, ताकि छात्र को जल्द सुरक्षित घर लाया जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *