• Tue. Sep 1st, 2026

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान: डीवीसी ने 50 मरीजों को दूसरे माह भी बांटी पोषण किट

admin's avatar

Byadmin

Sep 1, 2026
crescent ad

 

बेरमो/ बोकारो थर्मल-

 

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी ऑफिसर्स क्लब में सोमवार को पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीवीसी सीएसआर की ओर से अभियान के तहत गोद लिए गए 50 पंजीकृत टीबी मरीजों के बीच दूसरे माह की पोषण सामग्री वितरित की गई।

 

कार्यक्रम में बताया गया कि टीबी मरीजों के उपचार में दवाओं के साथ पर्याप्त एवं पौष्टिक आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शरीर में पोषण की कमी रहने पर मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो सकती है। नियमित रूप से पौष्टिक आहार मिलने से मरीजों को उपचार के दौरान बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलेगी।

 

बताया गया कि अभियान के तहत चयनित लाभुकों को आगामी छह माह तक प्रत्येक महीने की 30 तारीख को पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य टीबी से जूझ रहे मरीजों को पोषण संबंधी सहयोग प्रदान करना और उन्हें उपचार के दौरान स्वस्थ रखने में मदद करना है।

 

डीवीसी सीएसआर का संचालन मनीष कुमार चौधरी द्वारा किया गया, संचालक ने बताया की यह पहल प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान तथा राज्य सरकार के सहयोग से संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत डीवीसी ने 50 टीबी मरीजों को गोद लेकर नियमित पोषण सहायता उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली है।

 

कार्यक्रम के माध्यम से मरीजों को नियमित दवा लेने के साथ संतुलित आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *