• Fri. Apr 17th, 2026

बच्चो मे हस्तशिल्प से जोड़ने और क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए वर्कशॉप और जागरूकता कार्यक्रम।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 5, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

देवघर -: देवघर के आर मित्र स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस प्लस टू विद्यालय में बच्चों को हस्तशिल्प से जोड़ने और उनकी क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए हस्तशिल्प के माध्यम से वर्कशॉप और जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसका उद्घाटन देवघर डीसी विशाल सागर ने किया। मौके पर स्कूल प्रांगण में मौजूद ओपन जिम का भी विशाल सागर में फीता काटकर उद्घाटन किया। देवघर डीसी विशाल सागर ने बताया कि देवघर का सबसे पुराना स्कूल और मित्र प्लस टू विद्यालय आज विकसित विद्यालय बन गया है और उनके बच्चे अब सीबीएसई बोर्ड से पढ़ रहे हैं इन बच्चों में कलात्मक विकास करने और इन्हें हस्तशिल्प से जोड़ने के लिए यह पहल की गई है। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में क्रिएटिविटी विकसित होती है और इनका मानसिक विकास भी होता है। मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक भुवन भास्कर ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यालय के बच्चे इस बात को समझते हैं कि हस्तशिल्प कितना मेहनत का कार्य है और इसमें किस स्तर का क्रिएटिविटी है। बच्चों को हस्तशिल्प से जोड़ने के लिए यह कार्यक्रम आयोजन किया गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *