• Tue. Oct 27th, 2026

प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति और नक्शा मिलते ही 49 लाभुकों के चेहरे पर खिली खुशी : मनोज कुमार चौधरी

admin's avatar

Byadmin

Oct 27, 2026
crescent ad

 

सरायकेला। नगर पंचायत सरायकेला के सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 49 लाभुकों को आवास की स्वीकृति एवं निर्माण का नक्शा प्रदान किया गया। वर्षों से अपने पक्के घर का सपना संजोए लाभुकों के हाथों में स्वीकृति पत्र और नक्शा आते ही उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी। अपने घर का सपना साकार होने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताते हुए लाभुकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

 

चार किस्तों में मिलेंगे ₹2.5 लाख

अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत लाभुकों को आवास निर्माण के लिए कुल ₹2.5 लाख की सहायता राशि चार किस्तों में उपलब्ध कराई जाएगी। इससे जरूरतमंद परिवारों को अपना पक्का मकान बनाने में आर्थिक सहयोग मिलेगा और उनके वर्षों पुराने सपने को साकार करने में मदद मिलेगी।

 

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत सरायकेला नगरवासियों के सर्वांगीण विकास, बेहतर नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। नवनिर्वाचित बोर्ड ने पहले 100 दिनों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है, जिसके तहत वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान के साथ जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पहले 100 दिनों में 100 लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके लिए नगर पंचायत द्वारा शिविर आयोजित किए गए तथा वार्ड पार्षदों के सक्रिय सहयोग से पात्र लाभुकों को चिह्नित कर योजना से जोड़ने की पहल की गई। टीम के सामूहिक प्रयासों से निर्धारित लक्ष्य से आगे बढ़ते हुए 115 लाभुकों को योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी क्रम में आज 49 लाभुकों को आवास की स्वीकृति एवं नक्शा प्रदान किया गया है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी पात्र परिवार पक्के मकान की सुविधा से वंचित न रहे।

 

अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत की नवनिर्वाचित टीम केवल आवास योजना तक सीमित नहीं है, बल्कि नगर के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। वर्षों से बाधित जलापूर्ति की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ शहर के सभी मोहल्लों को अंधेरे से मुक्त करने के उद्देश्य से अच्छी गुणवत्ता वाली सेंसरयुक्त स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पात्र उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक निःशुल्क बिजली तथा मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹2,500 की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इन योजनाओं से आम लोगों के जीवन में राहत और खुशहाली आ रही है।

 

मनोज कुमार चौधरी ने नगरवासियों से अपील की कि कार्यालय, अंचल, पेयजल, विद्युत अथवा अपने मोहल्ले से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे उनसे संपर्क कर सकते हैं। नगर पंचायत की नवनिर्वाचित टीम, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।

 

अध्यक्ष ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए व्यवसाय हेतु ऋण एवं कौशल प्रशिक्षण से संबंधित कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। इच्छुक नगरवासी ऋण एवं प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए आवेदन करें, ताकि उन्हें रोजगार एवं व्यवसाय शुरू करने के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। नगर पंचायत का प्रयास है कि जरूरतमंद परिवारों को आवास के साथ-साथ आजीविका के साधन उपलब्ध कराने की दिशा में भी सहयोग मिले।

 

इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी वार्ड पार्षद मिलकर काम कर रहे हैं। जनसमस्याओं के समाधान और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए टीम भावना के साथ निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि, वार्ड पार्षद विक्रम मोदक, ज्योति साहू, सुषमा तियु, गौतम नायक, बबीता कमिला, सबिता पटनायक, बरुण कुमार साहू, शांति गोडसेरा एवं अजली राय सहित नगर प्रबंधक सुमित सुमन, सीएलटीसी मनोज महतो एवं सुबोध सोरेन, पर्यवेक्षक सूरज कुमार एवं विशाल कुमार, नगर मिशन मैनेजर मनी मुकुट सोरेन तथा नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के नाम

 

आवेदन सत्यापित लाभुक

 

1. मीना कर मोदक

2. प्रेम सिंह मोदक

3. मनोरंजन साहू

4. इला देवी

5. शांताना कर मोदक

6. मीना गोप

7. इंद्रजीत पाढ़िहारी

8. सुशील कमिला

9. रीता देवी

10. सूरज कुमार मंडल

11. मोहम्मद ताजम्मुल

12. लक्ष्मी बिसाई

13. गोपीनाथ मिश्रा

14. शिव कुमार साहू

15. बसमती देवी

16. तिरसी मुंडरी

17. सबिता सिंह मोदक

18. प्रकाश प्रामाणिक

19. रीना सरदार

20. सराजुद्दीन खान

21. सुल्ताना खातून

22. लखिमानी सरदार

23. नेहा मुखी

24. अमला साहू

25. नेहा हेम्ब्रम

26. मलाई कुमार पोद्दार

27. नाडो उग्रसांडी

28. बाबूराम उग्रसांडी

29. बास्तम सोय

30. गीता पडेया

31. सागर मुखी

32. राकेश मुखी

33. मंजू सरदार

34. राजेश पाढ़िहारी

35. राकेश मिश्रा

36. सुजाता देवी

37. खकन प्रामाणिक

38. काल्हू प्रामाणिक

39. सोमा नाग

40. सौरव सारंगी

41. दुर्गा चरण बेहरा

42. बेबी सामल

43. रेखा देवी

44. कविता साहू

45. संजीव कुमार बराट

46. अपराजिता करजी

47. विक्रम दित

48. प्रणति दाश

49. मनोरमा दित


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *