• Tue. May 26th, 2026

प्रतिभा खोज युवा क्लब के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन, छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां

admin's avatar

Byadmin

May 26, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल : स्वामी विवेकानन्द क्रीड़ांगण में प्रतिभा खोज युवा क्लब द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हो गया। समर कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, एवं अन्य प्रतिभाओं की आकर्षक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रशिक्षु अंकित राज, उमेर राशीद, डीवीसी सीएसआर विभाग के रामकुमार यादव, सीमा महतो, आरती कुमारी, सांसद प्रतिनिधि आजसू पार्टी जितेन्द्र कुमार यादव, समाजसेवी बद्री प्रसाद (गैरमजरूवा ग्राम) एवं शशि रंजन , कुलदीप प्रजापति शामिल हुए।

 

अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को मंच मिलने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं।

 

समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सी एस आर की ओर से कई वस्तुएं प्रदान की गई जिससे प्रतीभागियो का उत्साह बना रहे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, स्थानीय लोग एवं क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन प्रतिभा खोज युवा क्लब के सदस्यों द्वारा किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *