
*बंदगांव/चक्रधरपुर* : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में पैसे के लेन-देन के विवाद में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड एवं अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर को बंदगांव थाना क्षेत्र के खरवा जंगल में बिरसा ओडिया की हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि मृतक के भतीजे बिमल ओडिया ने पैसों के विवाद को लेकर पहले लोहे की रॉड से हमला किया और बाद में कपड़े से गला दबाकर अपने चाचा की हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक की पत्नी कोईली ओडिया के बयान पर बंदगांव थाना कांड संख्या 14/2026, धारा 103(1)/238/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम में चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार, बंदगाव थाना प्रभारी पवन कुमार चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक नारायण तुबिद तथा पुलिस अवर निरीक्षक धीरेंद्र देव मनीषी शामिल थे।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर मामले का 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर आरोपी बिमल ओडिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड एवं घटना से संबंधित कपड़े भी बरामद किए गए हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
