• Tue. Nov 17th, 2026

1100 वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत

admin's avatar

Byadmin

Sep 8, 2026
crescent ad

 

सरायकेला – खरसावां प्रखंड अंतर्गत शिमला गांव में 11000 वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से करीब 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नीतिश नायक उर्फ डॉक्टर नायक के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, नीतिश नायक पोड़ाडीह गांव में घर में मजदूरी का काम कर रहा था। इसी दौरान वह 11000वोल्ट के बिजली तार के संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा उसे तत्काल सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *