
*जगन्नाथपुर* मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं झारखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने निर्धारित प्रपत्र भरकर अपने मतदाता विवरण को अद्यतन कराया।
इस दौरान जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), संबंधित बीएलओ तथा शिक्षिका उपस्थित रहीं। अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपना प्रपत्र जमा किया।

अधिकारियों ने बताया कि SIR-2026 अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। अभियान के तहत योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने, विवरण में संशोधन करने तथा आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन किया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा की भागीदारी से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को जनजागरूकता और सहभागिता के स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
