• Mon. May 4th, 2026

पीयूष हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे थाना, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग

admin's avatar

Byadmin

May 4, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव निवासी युवक पीयूष कुमार की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण नवीनगर थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष से मिलकर मामले के शीघ्र खुलासे की मांग की। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया।

लोगों ने एक स्वर में कहा कि पीयूष की हत्या करने वाले अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय से मुलाकात कर अपनी मांगों को रखा।

थानाध्यक्ष ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस घटना में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल की जांच एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी), डॉग स्क्वायड और डीआईओ की टीम द्वारा की जा चुकी है।

वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि मामले का निष्पक्ष और ठोस खुलासा किया जा सके। ज्ञात हो कि दिग्घी गांव निवासी डीलर विजय सिंह के 20 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार का शव नवीनगर रोड स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग के समीप खेत से बरामद किया गया था। इसके बाद से ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और संभावित संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है। वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द खुलासा नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *