
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर थाना क्षेत्र के रघुनाथगंज गांव में बुधवार को झारखंड पुलिस ने ठगी के एक फरार आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर आरोपी बैजनाथ साव के घर पर इश्तिहार चिपकाया गया।

इस दौरान मोहम्मदगंज थाना के एसआई शेख अमानुल्लाह स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विधि-सम्मत कार्रवाई पूरी की। जानकारी के अनुसार, आरोपी बैजनाथ साव मोहम्मदगंज में अपने मामा के घर रहकर किराना दुकान चलाता था। उस पर आरोप है कि उसने मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी रविरंजन सिंह से व्यापार के नाम पर मोटी रकम ली थी।
रकम लेने के बाद न तो उसने पैसे लौटाए और न ही कोई स्पष्ट हिसाब दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। पीड़ित रविरंजन सिंह ने वर्ष 2024 में मोहम्मदगंज थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में बैजनाथ साव के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक न्यासभंग), 420 (धोखाधड़ी), 419 (छलपूर्वक प्रतिरूपण) और 34 (सामूहिक आपराधिक कृत्य) के तहत केस दर्ज किया गया है।
एसआई शेख अमानुल्लाह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर के साथ-साथ नवीनगर और मोहम्मदगंज के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भी इश्तिहार चिपकाया गया है, ताकि उसे इसकी जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि इश्तिहार चिपकाने के बाद भी यदि आरोपी एक महीने के भीतर पलामू न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है या उपस्थित नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
