• Thu. May 28th, 2026

पिपरा में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल संचालक पर मामला दर्ज

admin's avatar

Byadmin

May 28, 2026
crescent ad

 

पिपरा – पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

 

झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत पिपरा थाना क्षेत्र में श्रम विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई पिपरा थाना क्षेत्र स्थित काव्य होटल में की गई।

जानकारी के अनुसार श्रम अधीक्षक अमित कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर काव्य होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल में तीन नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने का मामला सामने आया।

टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों बच्चों को मुक्त कराया। इस संबंध में होटल संचालक रविंद्र कुमार सिंह के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मुक्त कराए गए बच्चों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उनके पुनर्वास एवं देखभाल की प्रक्रिया शुरू की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाल मजदूरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान में बच्चों से कार्य कराना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं भी बाल मजदूरी होती दिखे तो इसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *