
बेरमो –
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डीवीसी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह के मार्गदर्शन तथा परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य कार्यालय परिसर स्थित उद्यान में फलदार एवं काष्ठीय पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन एवं सतत विकास के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट के बीच वृक्षारोपण प्रकृति के संरक्षण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण के लिए जनभागीदारी आवश्यक है।
पौधरोपण कार्यक्रम में वरीय प्रबंधक विशाल यादव, डॉ. बी.एन. मंडल, चंदन कुमार, गौतम कुमार, सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार, रणजीत झा, विस्थापित नेता दिनेश्वर मंडल, चेतलाल, रणजीत साव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
