• Fri. Apr 17th, 2026

पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों का सरकार के प्रति टूट रहा है सब्र का बांध

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 5, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

देवघर – : गुरुवार को देवघर प्रखंड परिसर में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रोहित कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस बैठक में देवघर प्रखंड के सभी पंचायत सचिवालय स्वयं सेवक उपस्थित हुए। बैठक में चर्चा किया गया कि विगत 180 दिनों से रांची राजभवन के पास अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर धरने पर पूरे झारखंड राज्य से पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक इस कड़ाके की ठंड में भी बैठे हुए हैं। और कई बार हम लोगों के द्वारा विधानसभा ,मुख्यमंत्री आवास, झारखंड मंत्रालय ग्रामीण विकास मंत्री आवास ,और झामुमो के क्षेत्रीय कार्यालय का भी घेर कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी सरकार द्वारा हम लोगों के मांग को लेकर पहल नहीं किया गया है। आज के बैठक में निर्णय लिया गया कि जेएमएम के प्रधान सचिव द्वारा 8.1.2024 मुख्यमंत्री महोदय द्वारा बनाए गए प्रतिनिधि से अगर पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक के प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश कमेटी से अगर सफलता पूर्वक वार्ता नहीं होती है, तो झारखंड राज्य के लगभग 18000 सचिवालय स्वयंसेवक दिनांक 9.1.2024 से सरकार के विरुद्ध उग्र आंदोलन करेगी। इस बैठक में मुख्य रूप से देवघर प्रखंड के सचिव गिरधारी पंडित, कोषाध्यक्ष दिवाकर यादव, अभिषेक कुमार, वीरेंद्र पासवान, सोनू कुमार ,फुल कुमारी, हेमपुष्पा, मनीषा कुमारी, उपेंद्र कुमार,निवास कुमार, प्रशांत कुमार, रोहित कुमार, माधुरी कुमारी, अभिषेक कुमार,प्रभाकर दास,कुंज बिहारी मंडल,अवधेस कुमार, शशि कुमार, रोहित कुमार राणा,वीरेंद्र राम, निवास कुमार, रविंद्र राउत,बरजहा अंसारी, कुंदन कुमार ठाकुर,सहित देवघर के प्रखंड के सभी पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *