
नावाडीह / बेरमो तुलसी प्रसाद
नावाडीह प्रखंड अंतर्गत कुकुरलिलवा में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कुकुरलिलवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतकों में जानकी महतो (70), उनकी पत्नी सुगिया देवी (62) और उनकी पुतहू गौरी देवी (47) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार तीनों की हत्या धारदार कुल्हाड़ी से की गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले राजू सिंह ने घटना के बाद आत्मसमर्पण कर दिया है। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर शोक की लहर है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वही घटना की सूचना मिलते ही झामुमो के केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो, आजसू नेत्री यशोदा देवी, जिप सदस्य फूलमती देवी,सांसद प्रतिनिधि जयलाल महतो , मुखिया किरण देवी, देवेंद्र महतो,पंसस निर्मल महतो , झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम हेंब्रम आदि लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह हृदय विदारक घटना अत्यंत दुखद और मर्माहत करने वाली है।
दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है ।वही प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई।
लगभग 5 घंटे बाद बेरमो एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह, नावाडीह सीओ अभिषेक कुमार , बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम, बेरमो थाना प्रभारी रोहित सिंह एवं नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी द्वारा परिजनों को उचित न्याय का भरोसा दिलाए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ और सहमति के साथ शव को उठाया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
