• Mon. May 4th, 2026

झाड़ियों से 440 बोतल विदेशी शराब बरामद,तस्कर फरार

admin's avatar

Byadmin

May 4, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड स्थित एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि इस दौरान तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग सके और मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम बड़की सलैया स्थित रेलवे गुमटी के पास झाड़ियों में छुपाकर रखी गई शराब की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 200 एमएल की कुल 440 बोतल विदेशी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 88 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से सभी शराब को जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष के प्रभार में एसआई दीपक कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। एसआई दीपक कुमार ने बताया कि बरामदगी के संबंध में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *