• Sat. Apr 18th, 2026

झरिया विधानसभा युवा कांग्रेस की बैठक हुई संपन्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 7, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

झरिया।रविवार को झरिया विधान सभा युवा कांग्रेस के नव मनोनीत अध्यक्ष रवि सिंह के नेतृत्व मे प्रथम कार्यकारीनी के बैठक झरिया ब्रह्ममन धर्मशाला में संपन्न हुई।इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि धनबाद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह जी उपस्थित हुए।
कार्य क्रम की शुरुआत के पूर्व समस्त कांग्रेस जनों ने झरिया नगर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अभिभावक तुल्य रविंद्र सिंह जी की देहांत होने पर उनके तस्वीर पर मल्यारपंन व श्रधासुमन अर्पित कर नम आँखों से श्रधांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा गया। पुनः कार्य क्रम की शुरुआत हुई और नव मनोनीत कमिटी सदस्यों को कुमार गौरव जी ने माला पहना कर स्वागत किया। और कुमार गौरव जी ने कहा की भाजपा सरकार जिस प्रकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड की है। नौकरी मिल नहीं रही बल्कि छीन जा रही है। ऐसे में युवा कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिला कर चलने को आगे आ रहे हैं।
हमलोगों के सम्मानित नेता आदरणीय राहुल गाँधी जी की न्याय यात्रा धनबाद के युवाओं के लिए खास कर नई उम्मीद और रौशनी लेकर आयेगी। युवा कांग्रेस का हर सिपाही इस न्याय यात्रा में धनबाद के युवाओं को शामिल होने के लिए लगातार कैंप करेगी।
आज के इस मनोनीत होने वालो मे मुख्य रूप से उपाध्यक्ष हेमंत कुमार माधुरी देवी महासचिव मिजान अंसारी प्रिंस चौहान मुस्कान सिंह हसनैन अंसारी सचिव राहुल कुमार साहू सनी पांडे सनी रवि शंकर निषाद शॉर्ट सोशल मीडिया प्रभारी अमन विश्वकर्मा लीगल सेल प्रभारी फैजान खान मुख्य रूप से उपस्थित मुख्तार खान प्रमोद चंद्रवंशी भोला सिंह मनोहर रजवाल प्रकाश शर्मा अनिल पांडे भगवान दास महेंद्र पासवान गीता सिंह सोनू यादव विक्की कुमार कमल शर्मा राहुल चौहान राकेश मिश्रा गोलू पासवान कृष्णा पटेल सुमित ठाकुर सुमित कुंदन मोदक तमाम कांग्रेस उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *