• Fri. Aug 21st, 2026

झरिया में राखी निर्माण प्रतियोगिता संपन्न, सोनी कुमारी रहीं प्रथम

admin's avatar

Byadmin

Aug 21, 2026
crescent ad

झरिया से नयन मोदक की रिपोर्ट

मारवाड़ी युवा मंच झरिया समृद्धि शाखा एवं महिला इंटर महाविद्यालय ,लाल बाजार, झरिया के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 21/8 /2026 दिन शुक्रवार को राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में कुल 22 प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान सोनी कुमारी ,द्वितीय स्थान भानु प्रिया साहू और तृतीय स्थान सोनी अग्रवाल ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन में शाखा अध्यक्ष जया अग्रवाल, शाखा सचिव निशा अग्रवाल, सहसचिव नेहा जालान, उपाध्यक्ष प्रीति अग्रवाल,

सदस्य कृष्ण अग्रवाल एवं महाविद्यालय समिति के सह सचिव वीरेंद्र अग्रवाल एवं प्राचार्य मुनमुम दास सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओ का भरपूर सहयोग मिला। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। इस कार्यक्रम की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी पायल मित्तल एवं वर्षा तुलस्यान ने दी


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *