• Fri. Aug 21st, 2026

भाग्योदय प्लाजा में खुला DBS Family Salon, फीता काटकर हुआ उद्घाटन, ग्राहकों की लगी भीड़

admin's avatar

Byadmin

Aug 21, 2026
crescent ad

धनबाद बैंक मोड़ अलंकार के पीछे भाग्योदय प्लाजा LG 101 में DBS Family Salon Academy का भव्य उद्घाटन समारोह गुरुवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संचालक द्वारा फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया।

 

उद्घाटन के मौके पर संचालक के घर-परिवार के सदस्य, बाहर से आए मित्र बंधु और बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद सैलून में ग्राहकों की खचाखच भीड़ देखी गई। ग्राहकों ने बाल कटिंग और अन्य सेवाओं का आनंद लेकर संतुष्टि जताई।

 

सैलून में विभिन्न प्रकार के कॉस्मेटिक और हेयर केयर प्रोडक्ट्स भी रखे गए हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सभी सेवाओं पर 50% की विशेष छूट रखी गई है। इसके साथ ही यहां प्रोफेशनल एकेडमिक क्लास भी शुरू की गई है, जहां ब्यूटी और हेयर स्टाइलिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी।

 

मीडिया से बातचीत करते हुए संचालिका दीपिका सिंह ने कहा,

“इस काम को शुरू करने में हमेशा मेरे घर-परिवार का सहयोग रहा है। साथ ही मेरे सहयोगी साथियों का भी पूरा साथ मिला। हर काम एक-दूसरे के सहयोग से ही संभव होता है और इसी सहयोग से लोग आगे बढ़ते हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि ग्राहकों को बेस्ट सर्विस के साथ ट्रेनिंग भी उपलब्ध कराई जाए।”

 

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने नए सैलून और एकेडमी की शुरुआत को क्षेत्र के लिए एक अच्छी पहल बताया।

 

*संवाददाता : उज्जवल कुमार मंडल*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *