• Mon. Jul 20th, 2026

जमीन सर्वे के दौरान खूनी संघर्ष, तीन गम्भीर रूप से घायल

admin's avatar

Byadmin

Jul 19, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर गांव में जमीन सर्वे के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। घायलों की पहचान चैनपुर गांव निवासी कृष्णा सिंह (70 वर्ष), अवधेश सिंह (65 वर्ष) एवं लल्लू सिंह (60 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल नवीनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों ने बताया कि गांव में जमीन का सर्वे कार्य चल रहा था। इसी दौरान गांव के ही स्वर्गीय कामता सिंह के पुत्र अमरेंद्र सिंह, विनोद सिंह तथा राकेश सिंह उर्फ नुनु सिंह के साथ विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि जब कृष्णा सिंह ने विवाद को शांत कराने और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, तभी आरोपितों ने उन पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार एवं लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

बताया जाता है कि कृष्णा सिंह को बचाने के लिए पहुंचे अवधेश सिंह और लल्लू सिंह पर भी आरोपितों ने हमला कर दिया, जिससे वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है।

मामले को लेकर माली थाना में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है तथा आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *