• Tue. Oct 6th, 2026

जमशेदपुर में नशे में धुत युवक ने लगाया घर में आग, सिलेंडर निकाला तो टला बड़ा धमाका

admin's avatar

Byadmin

Apr 23, 2026
crescent ad

 

 

जमशेदपुर :परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलपहाड़ी नया बस्ती में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

बताया जा रहा है कि राजा प्रसाद नामक युवक पिछले तीन दिनों से नशे की हालत में घर में विवाद कर रहा था। गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे उसने अपनी मां पुतुल देवी, पत्नी और तीन बच्चों के साथ मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने घर के कमरे में आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।

 

*स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला धमाका:*

 

आग लगते ही घनी आबादी वाले इस इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए अपने-अपने घरों से गैस सिलेंडर बाहर निकालना शुरू किया। वहीं युवाओं ने पाइप के जरिए आग बुझाने की कोशिश की और समय रहते आरोपी के घर में रखा सिलेंडर भी बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा धमाका टल गया। वरना कई घर चपेट में आ सकते थे।

 

*अग्निशमन विभाग ने पाया काबू:*

 

सूचना मिलने पर झारखंड अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। टीवी, फ्रीज, कपड़े, बर्तन और जरूरी कागजात सब कुछ राख हो गए।

 

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। परिवार के लोग पहले ही बाहर निकल गए थे। आरोपी युवक, जो पेशे से चालक बताया जा रहा है, घटना के बाद से फरार है।

 

परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित मां पुतुल देवी ने थाने में लिखित शिकायत दी है। आसपास के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

सरायकेला : चांडिल गोलचक्कर के पास ट्रेलर की चपेट में आए दो पॉलिटेक्निक छात्र, एक की मौत, दूसरा गंभीर । गम्हरिया से पॉलिटेक्निक कॉलेज जा रहे थे दोनों छात्र, खराब सड़क और लापरवाह ड्राइविंग पर उठे सवाल ।
सरायकेला : CHC नीमडीह में गर्भवती महिला से खून जांच के नाम पर 500 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, नीमडीह थाने में शिकायत 05 अक्तूबर को तारीख दर्ज किया ।
सरायकेला : चांडिल सड़क हादसे में तीन गोप बंधुओं की मौत, पुरुलिया से सर्कस देख लौट रहे थे जुगिलांग के युवक ,मालती चेक पोस्ट के पास अर्टिगा ने मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed