
जमशेदपुर :यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी से परेशान यात्रियों का गुस्सा शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर फूट पड़ा। रेल यात्री संघर्ष समिति की तरफ से स्टेशन परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

मौके पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ काफी नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि टाटानगर से गुजरने वाली अधिकांश यात्री ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। इससे छात्रों, नौकरीपेशा और मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने से यात्री ट्रेनें आउटर पर खड़ी रहती हैं।

रेलवे की आंख खोलने को अभियान विधायक सरयू राय ने कहा, ट्रेन की लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति की तरफ से आज टाटानगर रेलवे स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, ताकि रेलवे प्रशासन की आंख खुल सके।
सरयू राय ने मांग की कि जितनी भी यात्री ट्रेनें टाटानगर से आना-जाना करती हैं, सभी समय पर पहुंचे। यात्री को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। यात्री ट्रेन को महत्व दिया जाए, न कि मालगाड़ी ट्रेन को। रेलवे का पहला दायित्व यात्रियों की सुविधा है।
हजारों लोगों ने किया हस्ताक्षर ..?अभियान के दौरान हजारों यात्रियों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया। समिति ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो डीआरएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन रेल मंत्री और जोनल जीएम को भेजा जाएगा।
कार्यक्रम में रेल यात्री संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह, सचिव सुनील गुप्ता समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
