• Mon. Nov 23rd, 2026

अभय झा के प्रयास से माफ़ हुआ टीएमएच का बकाया ₹1.18 लाख का बिल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 23, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। झामुमो नेता अभय झा की पहल पर टीएमएच प्रबन्धन ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे सतबहनी, गम्हरिया निवासी राजू सिंह के परिवार को बड़ी राहत प्रदान किया है. प्रबंधन ने टीएमएच में उपचाररत राजू सिंह के भाई का बकाया लगभग ₹1 लाख 18 हजार रुपये का बकाया चिकित्सा बिल माफ कर दिया है. जानकारी के अनुसार, राजू सिंह के भाई का टीएमएच में उपचार चल रहा था.
उपचार के दौरान अस्पताल का कुल बिल ₹1 लाख 68 हजार रुपये हो गया था. परिवार के सदस्यों ने किसी तरह ₹50 हजार जमा किया. परन्तु आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शेष राशि जमा करने में वे असमर्थ थे.
अमित सिन्हा के माध्यम से यह जानकारी झामुमो के युवा नेता अभय झा को प्राप्त हुई. श्री झा ने बिना विलंब किए अस्पताल पहुंचकर मरीज का हालचाल जाना और परिजनों से मुलाकात कर उनकी आर्थिक स्थिति की जानकारी ली. उसके बाद श्री झा ने सिंहभूम की सांसद जोबा माँझी से फोन पर बातचीत कर मरीज के बकाया बिल को माफ कराने का आग्रह किया.
और इसकी जानकारी कृष्णा बास्के को भी दी गई. सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीएमएच के कॉरपोरेट अधिकारियों को पत्र के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिया. उसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने ₹1 लाख 18 हजार रुपये का शेष बिल माफ कर दिया. वहीं, राजू सिंह के परिवारजनों ने सांसद जोबा माँझी, कृष्णा बास्के, अभय झा, अमित सिन्हा, विष्णु बाउरी एवं चंद्रशेखर गुप्ता के प्रति आभार जताया है.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *