
आदित्यपुर। ईचागढ़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से टीकर स्थित राजवाड़ी परिसर में एसआईआर विषय पर प्रखंड संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस प्रभारी सह एआईसीसी महासचिव के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सह प्रभारी बेला प्रसाद एवं रांची लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी यशस्विनी सहाय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
अपने संबोधन में के राजू ने एसआईआर और महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला, जबकि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संगठन सृजन 2025-26 अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन जिलाध्यक्ष राज बागची ने किया। इस अवसर पर सुनील सहाय, सूर्यकांत शुक्ला, तरूण डे, निशांत, राणा सिंह, वैद्य संजय कुमार, जिपालाल मुंडा समेत कई कांग्रेस नेता, पंचायत प्रतिनिधि और बीएलए-2 कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
