
जमुई झाझा-: जदयू कार्यकर्ताओ ने भाजपा,जदयू और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के विधायकों को आभार जताया है इसका कारण विधानसभा में नवगठित एनडीए सरकार का विश्वास मत हासिल करना है इसको लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल बना हुआ है। जदयू के वरिष्ठ नेता डाॅक्टर राजेंद्र प्रसाद,पूर्व जिला पार्षद अब्दुल क्यूम, पूर्व संभाग आयुक्त सुबोध केशरी,प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार दास,बलवंत सिंह,शशिकांत झा,गोपाल वर्मा आदि ने कहा कि सरकार के समावेशी को लेकर राजद के विधायक भी दलीय सीमा से उपर उठकर सरकार के पक्ष में मतदान किया इसके लिये उन्हे भी धन्यवाद है। जदयू के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि खेला होने की बात विपक्ष कर रहे थे लेकिन खेला नही हो सका। यह जनता का विश्वास है कि सीएम नीतीश कुमार की लोकप्रियता लोगों के बीच बनी हुई है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
