• Tue. May 5th, 2026

चक्रधरपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3200 किलो जावा महुआ जब्त, 6 भट्टियां ध्वस्त

admin's avatar

Byadmin

May 5, 2026
crescent ad

 

चक्रधरपुरः पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकुआबेड़ा में अवैध देशी शराब के निर्माण के खिलाफ उत्पाद विभाग और चक्रधरपुर थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान टीम ने मौके से करीब 3200 किलो जावा महुआ और 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की।

 

कार्रवाई के दौरान जब्त की गई पूरी सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा नदी किनारे संचालित हो रही 6 अवैध चुलाई भट्टियों को भी जांच अभियान के दौरान ध्वस्त कर दिया गया।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *