• Sat. Sep 19th, 2026

केंद्र सरकार के जनविरोधी MMDR संशोधन कानून के खिलाफ धनबाद में झामुमो का जोरदार प्रदर्शन, अंचल अधिकारी (CO) को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

admin's avatar

Byadmin

Sep 19, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) केंद्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार आज धनबाद अंचल कार्यालय परिसर में MMDR (खान और खनिज विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 के विरोध में एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की क्या है MMDR संशोधन कानून और क्यों हो रहा है विरोध?* MMDR संशोधन अधिनियम, 2026 केंद्र सरकार द्वारा लाया गया एक ऐसा कानून है जो राज्यों के खनिज अधिकारों पर सीधा हमला करता है. इस काले कानून के तहत राज्य सरकारों को खनिज अधिकारों और खनिज संपदा वाली जमीनों पर टैक्स, उपकर (Cess) या अन्य लेवी लगाने से रोका गया है. इससे झारखंड जैसे खनिज प्रधान राज्य को प्रतिवर्ष हजारों करोड़ रुपये के राजस्व का भारी नुकसान होगा, जिससे राज्य की जनकल्याणकारी योजनाएं और खनन प्रभावित क्षेत्रों का विकास पूरी तरह ठप हो जाएगा. झारखंड की जनता और सरकार यह काला कानून कतई बर्दाश्त नहीं करेगी धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की तानाशाह सरकार ने बिना लोकसभा और राज्यसभा में उचित चर्चा कराए और बिना राज्यों से राय-मशविरा किए इस काले कानून को जबरन थोपने का काम किया है. वक्ताओं ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, “झारखंड सरकार और यहाँ की साढ़े तीन करोड़ जनता इस बात को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी कि हमारे जल, जंगल, जमीन और खनिज को लूटने के लिए दिल्ली में बैठकर नियम बना दिए जाएं. यह सीधे तौर पर देश के संघीय ढांचे पर प्रहार है.महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन एक दिवसीय धरना कार्यक्रम की समाप्ति के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय अंचल अधिकारी (CO) से मुलाकात की और उन्हें महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक मांग-पत्र (ज्ञापन) सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से इस जनविरोधी और झारखंड-विरोधी कानून में तुरंत हस्तक्षेप करने और इसे वापस लेने की मांग की गई। नेताओं ने साफ कहा कि यदि केंद्र सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेती है, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा चरणबद्ध तरीके से सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को और उग्र करेगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद महानगर अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान और संचालन मंसूर अंसारी ने की इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित थे केंद्रीय सदस्य डॉ नीलम मिश्रा,जिला संगठन सचिव राज आनंद सिंह, व्यवसाय मोर्चा अध्यक्ष हरीश सिंह, बुद्धिजीवी मोर्चा अध्यक्ष राजू प्रसाद हारी, वरिष्ठ नेता कल्याण भट्टाचार्य, वरीय नेता बलराम महतो,वरीय नेता देबू महतो,महानगर उपाध्यक्ष मिहिर दत्ता,नईम अंसारी, वकील दास, महानगर प्रवक्ता आकाश रवानी, संगठन सचिव राजेश तुरी ,राजू प्रामाणिक,शोषण चौधरी, कुणाल कुमार,उत्तम कुमार, सप्पू महतो,आजाद महतो, आशीष पासवान,संजीव कुमार,अनिल चौरसिया,सुदीप दत्ता,सद्दाम हुसैन, हृतिक राणा, आशीष पासवान, अमित महतो, राजेश जालान,पंकज श्रीवास्तव संग सैकड़ों महिला उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *