
सरायकेला :समाहरणालय सभागार में DDC रीना हांसदा की अध्यक्षता में इन्क्यूबेटर कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, स्टेट एंकर वरुण कुमार, DPM-JSLPS और उनकी टीम मौजूद रही।
भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा अनुमोदित इस कार्यक्रम का संचालन JSLPS और IIM कलकत्ता इनोवेशन पार्क के सहयोग से हो रहा है। पूरे झारखंड में 150 उद्यमों को लक्षित किया गया है, जिसमें 18 को अनुदान और 132 को ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।

अनुदान के तहत 6 व्यक्तिगत उद्यमियों को 20 लाख, 6 समूह उद्यमियों को 25 लाख और 6 बड़े उद्यमों को 60 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं ब्याज मुक्त ऋण के तहत व्यक्तिगत को 3 लाख और समूह को 5 लाख तक की सहायता दी जाएगी।

बैठक में SHG सदस्यों को प्रशिक्षण, मार्केटिंग, ब्रांडिंग और आत्म-कौशल विकास से जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम 36 माह तक चलेगा और IIMCIP कोलकाता द्वारा सहयोग और मॉनिटरिंग की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
