
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में केंद्र सरकार के द्वारा बनाई गई एमएमडीआर कानून के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता एवं इंद्रदेव राम के संचालन में धरना प्रदर्शन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया एवं जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली को सखुआ का टोपी एवं माला पहनाकर पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि संजीव बेदिया ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड विकास विरोधी है, केंद्र सरकार की एमएमडीआर एक काला कानून है जिसके कारण झारखंड में विकास कार्य प्रभावित हो रहा है । झारखंड का 1 लाख 36 करोड़ रुपया केंद्र सरकार ने अब तक रखे हुए हैं। झारखंड को अपना हक अधिकार मिलना चाहिए। जल्द समस्या के समाधान नहीं हुआ तो एक मुट्ठी भी कोयला हम लोग झारखंड से बाहर जाने नहीं देंगे। चक्का जाम कर देंगे। शिबू सोरेन के 40 वर्षों के आंदोलन के बाद झारखंड अलग राज्य मिला है। जब तक हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री रहेंगे मैया समान योजना जारी रहेगा। हमारे पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साहू के द्वारा मुख्यमंत्री के ऊपर टिप्पणी करना निंदनीय है।

विशिष्ट अतिथि संजय करमाली ने कहा कि संजीव बेदिया के प्रयास से जरजरा और पोटँगा के विस्थापितों को रोजगार से जोड़ा गया है। झारखंड सरकार 75% स्थानियों को रोजगार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम लोग आंदोलनकारी हैं बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

झा मु मो जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार इस काला कानून को वापस नहीं लेती है तो हम लोग पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे और अपना हक एवं अधिकार लेंगे। मौके पर
झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अध्यक्ष संजय सिंह जिला उपाध्यक्ष संजय करमाली गणेश गंझु झामुमो वरिष्ठ नेता हेमंत भुइयाँ, मीडिया प्रभारी संजय भुइयाँ झा मु मो नेता शंकर साव दीपन साव, नंदकिशोर भुइयाँ, विनोद यादव,मुंद्रिका सिंह ,अरविंद महतो के अलावा सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
