

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बराकर शहर के वार्ड संख्या 69 के बूथ संख्या 186 में मतदान से पूर्व एक गंभीर घटना सामने आई है । जिसमें एक पोलिंग एजेंट के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की गई है । इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दे दी गई है । जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है ।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष के साथ मारपीट की घटना भी सामने आई है । आरोप है कि घटना के बावजूद अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है ।
वहीं प्राथमिकी दर्ज कराने वाले भाजपा कार्यकर्ता को ही प्रशासनिक स्तर पर परेशान किए जाने की बात भी कही जा रही है । मामले को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए तत्काल कार्रवाई एवं मतदान के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है ।
ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके । इस संदर्भ में आसनसोल जिला मीडिया इंचार्ज सह कुल्टी विधानसभा के उपाध्यक्ष टिंकू वर्मा ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार पोद्दार की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दलों में घबराहट है । जिसके चलते इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं ।
उन्होंने विश्वास जताया कि कुल्टी की जनता एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेगी ।
इधर, चुनाव एजेंट पीयूष डे ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखें । किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें तथा चुनाव अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करें । जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
