

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय पोद्दार वोट की काउंटिंग से ठीक पहले रविवार की सुबह शहर को बैगुनिया बाजार स्थित सिद्धेश्वरी मंदिर और मां कल्याणीश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर शुरुआत की, इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों नियामतपुर देवी मंदिर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों में जाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
डॉ. पोद्दार का यह दौरा सिर्फ धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि चुनाव परिणाम से पहले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और जनता के बीच सकारात्मक संदेश देने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। भाजपा खेमे में एग्जिट पोल को लेकर उत्साह है और पार्टी नेताओं का दावा है कि पश्चिम बंगाल में इस बार बदलाव की लहर है। डॉ. पोद्दार ने विश्वास जताया कि कुल्टी की जनता उन्हें पुनः सेवा का अवसर देगी। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है, और आने वाले समय में विकास एवं भरोसे की राजनीति को आगे बढ़ाया जाएगा। चुनाव परिणाम आने में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। ऐसे में कुल्टी समेत पूरे पश्चिम बंगाल की नजरें ईवीएम के खुलने पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि राज्य की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ेगी।
डाक्टर अजय पोद्दार ने कहा कि आम लोगो ने मतदान में जम कर हिस्सा लिया। चुनाव के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल के प्रति आभार प्रकट किए और उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बिना हिंसा के शांतिपूर्ण मतदान कराने में उन लोगों को महत्वपूर्ण भूमिका हैं। जिसके परिणामस्वरूप नब्बे प्रतिशत से उपर मतदान हुआ। जो राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
