• Tue. Jul 7th, 2026

कुल्टी बराकर – चौबीस घंटे के अंदर चोरी की घटना का हुआ पर्दाफाश , बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स बराकर फाड़ी प्राभरी को किया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Jul 7, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बराकर फाड़ी प्राभरी द्वारा चौबीस घंटे के अंदर चोरी की घटना का पर्दाफाश करने पर सोमवार को बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने फाड़ी प्राभरी अंजन रजक को सम्मानित किया गया ।

इस संबंध में बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने बताया कि स्टेशन रोड के रहने वाले चैंबर सदस्य संदीप गोयनका के यहां चोरी हो गई थी ।जिसकी शिकायत बराकर फाड़ी में करने पर फाड़ी प्राभरी अंजन रजक ने आसनसोल रेलपार से आरोपित को गिरफ्तार कर चोरी का समान बरामद किया । इस के पूर्व भी कुल्टी से फरार दो बालक को भी समय रहते धनबाद से बरामद किया था । इस के पूर्व डीसरगढ़ रोड से गायब एक व्यक्ति को निरसा के पास से बरामद किया था । बराकर फाड़ी द्वारा लगातार मामले का उद्भेदन करने पर बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने फाड़ी परिसर से दुपट्टा पहनाकर फाड़ी प्रभारी अंजन रजक को सम्मानित किया गया ।

बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने कहा कि कि घटना छोटी हो या बड़ी समय रहते कारवाई करना और मामले का पटाक्षेप करने बड़ी बात होती हैं ।जिससे यह मालूम चलता हैं कि बराकर फाड़ी प्राभरी जिम्मेदारी का बोध समझते हैं । चूंकि बराकर शहर व्यपार का मुख्य केंद्र हैं । झारखंड सीमा से सटकर होने के कारण बहार से भी बहुत व्यापारी आते हैं । समय रहते सुरक्षा मिलने पर व्यापारी निर्बाध तरिके से व्यापार कर सकते हैं। इस दौरान चैंबर के कइ सदस्य मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *