
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी : सेल ग्रोथ वर्क्स के कुल्टी स्थित टाउनशिप एरिया में शुक्रवार को विष्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पचास पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के ईडी अनिल कुमार ने कहा कि मानव जीवन को सुरक्षित रखने में पौधा की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। यह हमे जीवन ही नहीं देता बल्कि कई प्रकार के रोग से भी करता हैं। सनातन धर्म में पौधा की महिमा बताई गई हैं। उन्होंने बचपन की याद करते हुए बताया कि परिवार के साथ जंगल में पिकनिक करने जाते थे। तो परिवार के बुजुर्ग आवला पेड़ की पूजा करते थे और उस पेड़ का महत्व बताते थे। सच्च कहा जाय तो पर्यावरण की शिक्षा सर्वप्रथम घर से ही मिलती हैं और युवा पीढ़ी को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए।

इस दौरान सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के सीजीएम एस घोष ने कहा पर्यावरण को विभिन्न समाजिक संगठन द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा हैं। इस मामले में युवा पीढ़ी सजग हैं। उदाहरण स्वरूप कुल्टी सेल ग्रोथ के टाउनशिप एरिया में सुबह पहले सैकड़ो लोग टहलने आते हैं। जिसका मुख्य कारण टाउनशिप एरिया पर्यावरण के मामले में सुरक्षित हैं ।
इस दौरान सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के एजीएम एचआर कामिॅक जेड आदिल, काशीनाथ कम॔कार, एमके भांगड़े, आएस महावार, गौरव दास, ए मुखर्जी, डाक्टर डीएन सिंह, एस शेषाद्री, मुक्तानंद राय, पल्लव सेन समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
