• Wed. Apr 15th, 2026

कुल्टी- गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा 327 वां खालसा सजना दिवस मनाया गया

admin's avatar

Byadmin

Apr 15, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी : सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के गणेश मैदान में मगंलवार को कुल्टी गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा 327 वां खालसा सजना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पंजाब के पटियाला से आए रागी जत्था प्रिंसपाल सिंह के नेतृत्व में कीर्तन किया गया।

लुधियाना से आए प्रचारक प्रीतम सिंह खालसा भी मौजूद थे। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी तादाद में सिख समाज से जुड़ी महिलाए शामिल थी।

इस दौरान कुल्टी गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के सचिव हरदीप सिंह (बंटी) ने बताया कि आज के धार्मिक अनुष्ठान में सिख समाज से जुड़े आसनसोल, रानीगंज, अंडाल, पानागड़, बर्नपुर, नियामतपुर, चीनाकुड़ी, परबेलिया, कुल्टी, बराकर, चिरकुंडा, कुमारधुबी, निरसा तक से लोग आए हुए थे। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान लंगर भी चलाया गया। जिसमे लगभग पांच हजार लोग शामिल हुए।

बैसाख माह होने के कारण एक माह तक विभिन्न प्रकार धार्मिक अनुष्ठान के साथ साथ संस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता हैं। जिसमे बच्चे भी शामिल होते हैं और कला का प्रदर्शन करते हैं। यह पूरा महिना उत्साह का होता हैं।

इस अवसर पर कुल्टी गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, तरनजीत सिंह, हरभजन सिंह, रद्रिंद सिंह, कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह सलूजा समेत कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *